Delhi Encounter: दिल्ली के जैतपुर और कालंदी कुंज में चली गोलियां, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

SHARE:

नई दिल्ली 3 जून : राजधानी दिल्ली में आज दो जगहों पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने इन दोनों को पकड़ा है। दोनों गोलीबारी के दौरान घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में दो जगह मुठभेड़

पहली मुठभेड़ जैतपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस ने 27 मई को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल करण मावी पर हमला करने वाले आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी मुठभेड़ आज सुबह करीब 4:30 बजे कालंदी कुंज इलाके में हुई, जहां 30 मई को लड़की के अपहरण और हत्या का आरोपी राजपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *