गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी, बोले- धर्म और सत्य की हो विजय

SHARE:

सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर काशी में लाखों दीपक जलेंगे। यह पर्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

सीएम योगी ने कहा कि मान्यता है कि भगवान शिव ने आज ही के दिन राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी वजह से कार्तिक पूर्णिमा का पर्व देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के विचारों और उनके संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य धर्म पर धर्म और सत्य पर सत्य की विजय सुनिश्चित करना था। उन्होंने उस दौर को भी याद किया, जब समाज बिखरा हुआ था और लोगों को एकजुट करने की आवश्यकता थी।

सीएम योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को सत्य, धर्म और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के महत्व को याद किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उनके जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति दिए गए संदेश को नमन किया।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई