Bihar में 50 साल की दुल्हन, 18 का दुल्हा; प्रेमी- प्रेमिका ने लांघी सीमाएं

SHARE:

Bihar News 50 साल की दुल्हन और 18 साल के दूल्हे ने आपस में ब्याह रचा ली है। ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। महिला अभी प्रेमी के घर रह रही है। इस बीच महिला के बेटी-दामाद ने उसे घर लाने के लिए पंचायत बुलाई। नतीजा नहीं निकलने पर घोघा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

Bihar News बिहार के भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक बेमेल प्रेमी जोड़े ने शादी कर अपने घरवालों को शर्मिंदगी झेलने पर विवश कर दिया है। नाती-पोते वाली महिला ने महज 18 साल की उम्र के लड़के के साथ ब्याह रचाकर लोक-लाज और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। महिला के बेटी-दामाद ने थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

पचास साल की दुल्हन और अठारह वर्ष का दूल्हा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव का है। यहां सल्लो मंडल का अठारह वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार ने पचास वर्षीय महिला को दुल्हन बनाकर घर लाया है। महिला अपने युवा प्रेमी कन्हाई की पत्नी बनकर प्रेमी के घर ही रह रही है। नौजवान प्रेमी के घर रह रही महिला को समाज व अन्य लोगों से तो किसी प्रकार की कोई शर्मिंदगी नहीं होती, लेकिन बेटी-दामाद को देखकर वह लजाकर छिप जाती है

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *