20 अगस्त 2026: देश की 10 बड़ी खबरें

SHARE:

दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।

पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया।

सुप्रीम कोर्ट का PCPNDT एक्ट पर बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि PCPNDT एक्ट के तहत मामलों की जांच पुलिस नहीं, बल्कि कानून के तहत अधिकृत अधिकारी ही कर सकते हैं।

UGC Equity Regulations 2026 पर केंद्र का बड़ा कदम

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि UGC के Equity Regulations 2026 पर दोबारा विचार किया जा रहा है।

दिल्ली-NCR में कमर्शियल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला

CAQM ने दिल्ली-NCR में नए हल्के कमर्शियल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ले जाने का फैसला किया है। दिल्ली में 2027 से नए पेट्रोल, डीजल और CNG N1 वाहनों के रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा बदलाव होगा।

एक व्यक्ति के नाम पर 9 से ज्यादा SIM नहीं

दूरसंचार विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन ग्राहकों के नाम पर पहले से 9 SIM कार्ड हैं, उन्हें नया मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। नई तकनीकी व्यवस्था 24 अगस्त से लागू होने की बात कही गई है।

सुप्रीम कोर्ट का ‘Industry’ की परिभाषा पर बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने 6:3 के बहुमत से ‘Industry’ की व्यापक परिभाषा को लेकर फैसला सुनाया और Bangalore Water Supply मामले के ‘triple test’ को बरकरार रखा।

डॉक्टरों के लिए यूनिक ID का प्रस्ताव

नेशनल मेडिकल कमीशन ने डॉक्टरों के लिए यूनिक ID नंबर का प्रस्ताव रखा है। इससे नेशनल मेडिकल रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन के बाद अलग-अलग राज्यों में दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत कम हो सकती है।

अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में राज्यों के बीच लंबित मुद्दों, सुरक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

दिल्ली में बारिश से गर्मी और उमस से राहत

दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई