समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में बेईमानी करके जीत हासिल की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच यह संदेश पहुंच चुका है कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में गलत तरीके अपनाकर जीती है।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगर चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कराए गए होते तो भाजपा इन छह सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाती। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि नतीजों को लेकर जनता के मन में भी सवाल हैं। सपा अध्यक्ष के इस बयान से विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर अब भाजपा की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।







