मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, बालिकाओं और बटुकों को दक्षिणा व उपहार देकर लिया आशीर्वाद

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्नेह और आशीर्वाद पाने के लिए नन्हीं बालिकाओं और बटुकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्याओं और बटुक भैरव का पूजन किया। उन्होंने एक-एक कर सभी बालिकाओं और बटुकों को सम्मानपूर्वक पूजन कराया और उन्हें दक्षिणा व उपहार भेंट किए।

 

मुख्यमंत्री से स्नेह और उपहार पाकर नन्हीं बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। वे काफी प्रसन्न नजर आईं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा देवी की आराधना का प्रतीक माना जाता है, जबकि बटुक भैरव का पूजन भी विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई