11 अगस्त 2026 की दिनभर की बड़ी खबरें: पढ़ें देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें

SHARE:

मंगलवार को देश-दुनिया में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। राजनीति, संसद, छात्र आंदोलन, मौसम, विदेश और सुरक्षा से जुड़ी कई खबरें दिनभर सुर्खियों में रहीं। पढ़िए 11 अगस्त की दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ

### दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का AAP पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं।

### हिमाचल में चलती कार पर गिरी चट्टान

हिमाचल प्रदेश के सोलन के पास एक चलती कार पर चट्टान गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

### बांग्लादेश PM से भारतीय दूत की मुलाकात

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से भारतीय दूत की मुलाकात को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया। MEA ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।

### LAC पर शांति जरूरी: MEA

LAC पर शांति और स्थिरता को बेहद जरूरी बताते हुए भारत-चीन संबंधों को लेकर MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी बात रखी।

### छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बयान

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि JPSC से CGL तक की जांच होगी और सिस्टम में सुधार किया जाएगा।

### रांची छात्र प्रदर्शन में करीब 40 हिरासत में

रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान करीब 40 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी और 18 से ज्यादा छात्र घायल बताए गए।

### रेप केस में अभिषेक पोरेल को पुलिस कस्टडी

हुगली कोर्ट ने रेप केस में अभिषेक पोरेल को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

### PM मोदी की हर घर तिरंगा की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Instagram पर देशवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा और हर मन तिरंगा हो। पीएम मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

### झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज से मंत्री का इनकार

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि छात्रों पर पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया।

### पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का आदेश

पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। उन्हें अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO उपलब्ध कराया जाएगा।

### वाराणसी में खराब मौसम का असर

खराब मौसम के कारण वाराणसी में इंडिगो की दो फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट किया गया। दोनों विमान सुरक्षित लैंड हुए।

### मिसाइल हमले में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत

यमन में हूती मिसाइल हमले में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की खबर सामने आई। हमले में एक इंडोनेशियाई नागरिक की भी मौत हुई।

### सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को वॉर क्राइम का दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई।

### बेंगलुरु की इंदिरा कैंटीन में छापेमारी

बेंगलुरु में स्वास्थ्य विभाग ने इंदिरा कैंटीन पर छापेमारी की। इस दौरान खाने की गुणवत्ता की जांच की गई।

### छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया।

### कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार पहुंच गया है।

### 2020 दंगा मामले में SC में सुनवाई

2020 दंगा मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में देवांगना कलिता की अर्जी का विरोध किया।

### खराब मौसम में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

खराब मौसम के कारण कोलाघाट में CM शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

### FCRA बिल को JPC में भेज सकती है सरकार

FCRA बिल को सरकार JPC में भेज सकती है। इसको लेकर संसद में राजनीतिक हलचल जारी है।

### PM मोदी से मिले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

### NEET के खिलाफ प्रस्ताव को DMK का समर्थन

NEET के खिलाफ प्रस्ताव का DMK ने समर्थन किया। पार्टी ने विधानसभा में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति की मांग की।

### राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

### AI डीपफेक के खिलाफ PIL

AI डीपफेक के खिलाफ दाखिल PIL पर सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि साइबर अपराध पर एक्शन एक्सपर्ट्स का काम है।

### बंगाल SIR ट्रिब्यूनल पर SC की टिप्पणी

बंगाल SIR ट्रिब्यूनल में सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर इसी रफ्तार से सुनवाई हुई तो अगला चुनाव आ जाएगा।

### रांची में छात्रों की बैठक

रांची में छात्रों की बैठक आज दोपहर 12 बजे प्रस्तावित रही।

### लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

### संसद परिसर में प्रियंका गांधी से BJP सांसद ने पूछा सवाल

संसद परिसर में बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी से झारखंड नहीं जाने को लेकर सवाल किया। इसका वीडियो भी सामने आया।

### झारखंड बंद के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शन

झारखंड बंद के समर्थन में बीजेपी ने प्रदर्शन किया। रांची में प्रदर्शन के दौरान टायर जलाए गए।

### हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया।

### NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराया।

### NDA बैठक में पहुंचे PM मोदी

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इससे पहले अमित शाह और नितिन नवीन भी बैठक में पहुंच चुके थे।

### हरिद्वार में कांवड़ का रिकॉर्ड

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान नया रिकॉर्ड बना। बताया गया कि 4.43 करोड़ लोगों ने गंगाजल लिया।

### लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल की गई।

### आगरा में शस्त्र लाइसेंस पर अतिरिक्त शुल्क

आगरा में शस्त्र लाइसेंस के रिन्यूअल और ट्रांसफर पर अब ₹1,000 अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

### अमेरिका ने वेनेजुएला के जब्त तेल टैंकरों को कबाड़ में बेचा

अमेरिका ने वेनेजुएला में जब्त किए गए प्रतिबंधित दो तेल टैंकरों को कबाड़ में बेच दिया। वहीं भारत के टैंकरों को लेकर भी खबर सामने आई।

### बच्चों के टीकाकरण को लेकर ट्रंप का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चों को अलग-अलग वक्त पर टीके लगाने वाला आदेश साइन किया।

### पटना में AISA शुरू करेगा ‘Gen Z Rising’ अभियान

AISA युवाओं को एकजुट करने के लिए आज पटना में ‘Gen Z Rising’ अभियान शुरू करेगा।

### मुंबई में BRICS Friendship Cities Conclave

मुंबई में आज से दो दिवसीय BRICS Friendship Cities Conclave 2026 शुरू होगा।

### तुर्की की संसद ने कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल को मंजूरी दी

तुर्की की संसद ने हजारों कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।

### रांची प्रदर्शन मामले में CCTV फुटेज की जांच

रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वालों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

### सुप्रीम कोर्ट में TMC फंड को लेकर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में TMC के फंड को लेकर आज सुनवाई होगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई