TVK सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को शादी में सोने का तोहफा

SHARE:

तमिलनाडु की सत्ता में आई तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) नीत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के अपने पहले बजट में महिलाओं के लिए एक बड़ी और जनकल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। राज्य के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन द्वारा विधानसभा में पेश किए गए इस बजट में राज्य की पात्र महिलाओं को उनकी शादी के अवसर पर 8 ग्राम सोने का सिक्का और एक सिल्क साड़ी देने की योजना के लिए 812 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणापत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई लोक-लुभावन वादे किए थे, जिन्हें अब बजटीय आवंटन के साथ अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

रणनीति के तौर पर देखा जा रहा
महिला कल्याण से जुड़ी इस फ्लैगशिप योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर शादी-ब्याह के समय पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करना है। बजट में इस योजना के अलावा नवजात शिशुओं और स्कूली-कॉलेजी छात्राओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिसमें सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए सोने की अंगूठी योजना (तुलसी/मां ममन थंग मोधिरा थित्तम) के मद में 560 करोड़ रुपये और छात्राओं के लिए मुफ्त लैपटॉप और साइकिल जैसी योजनाएं शामिल हैं। सरकार के इस कदम को राज्य में महिला मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने और अपने चुनावी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times