तृषा विवाद पर सियासी संग्राम, उदयनिधि के खिलाफ NCW में शिकायत

SHARE:

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े सियासी तूफान में बदल गया है। थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कजगम’ (TVK) ने डीएमके (DMK) के वरिष्ठ नेता और राज्य में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, तंजावुर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में भी ले लिया है।

तंजावुर की रैली में क्या हुआ था?
यह पूरा विवाद सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री “तृषा, तृषा” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

आरोप है कि नारों के जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने मंच से एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे ‘द्विअर्थी’ (Double Meaning) और महिलाओं का अपमान करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी माना गया। इस घटना का 2 मिनट 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीवीके और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता पझा सेल्वाकुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष शिकायत याचिका दाखिल की।

Kinni Times
Author: Kinni Times