PM के खिलाफ नारे लगाने वाली लड़कियों पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान

SHARE:

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्राची ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़कियों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में सहेज कर रख लें।

‘संस्कारहीन लड़कियां परिवार की इज्जत नहीं संभाल सकतीं’
सागौन और आस्था के पावन श्रावण मास के अवसर पर आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में साध्वी प्राची बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। भगवान राजेश्वर महादेव के डोले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया और मंच से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन युवतियों ने देश के प्रधानमंत्री के लिए खुलेआम अमर्यादित और भद्दी भाषा का प्रयोग किया है, उनकी तस्वीरों को हर परिवार को अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए। तंज कसते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोग इन तस्वीरों को संभालकर रखें ताकि भविष्य में गलती से भी ये युवतियां उनके घर की बहू न बन जाएं। साध्वी प्राची ने तर्क दिया कि जो लड़कियां देश के सर्वोच्च और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की गरिमा का सम्मान नहीं कर सकतीं और खुलेआम गाली-गलौज पर उतर आती हैं, वे किसी भी परिवार के संस्कारों और घर की मर्यादा को कभी नहीं संभाल सकतीं।

Kinni Times
Author: Kinni Times