पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई उड़ान: सीएम भगवंत मान ने लुधियाना को दिए दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’

SHARE:

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जनता को समर्पित किए हैं। किदवई नगर में इस स्कूल का निर्माण 10.62 करोड़ रुपये और मिलर गंज में 3.48 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इन दो नए संस्थानों के खुलने के साथ ही अकेले लुधियाना जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिससे यह राज्य में सबसे अधिक स्कूल ऑफ एमिनेंस वाला जिला बन गया है।

सरकारी शिक्षा प्रणाली में जनता का विश्वास भी काफी मजबूत हुआ
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नव-निर्मित इमारतों, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और लाइब्रेरी का जायजा लिया तथा वहां मौजूद विद्यार्थियों से पढ़ाई और उनके अनुभवों पर विस्तार से बातचीत की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में लगातार किए गए निवेश, शिक्षकों के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ मॉडल ने अमीर और गरीब के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दूरी को समाप्त कर दिया है। आज आम और साधारण परिवारों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में वे सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं, जो कई बड़े निजी स्कूलों में भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्रांति के बाद अब लुधियाना राज्य की शिक्षा क्रांति का नेतृत्व कर रहा है, जिससे न केवल छात्रों का भविष्य संवर रहा है बल्कि सरकारी शिक्षा प्रणाली में जनता का विश्वास भी काफी मजबूत हुआ है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई