NEET आंदोलन के बीच CJP नेता का बड़ा दावा, WhatsApp अकाउंट हुआ ब्लॉक!

SHARE:

दिल्ली में नीट परीक्षा धांधली और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच आंदोलन का चेहरा बने CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनका व्हाट्सएप (WhatsApp) अकाउंट अचानक ब्लॉक कर दिया गया।

एक्स (X) पर पोस्ट कर उठाए गंभीर सवाल
सौरव दास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को टैग करते हुए तीखे सवाल पूछे और कार्रवाई की मंशा पर सवाल उठाए। सौरव दास ने लिखा: मेरा WhatsApp अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है! क्या @WhatsApp मुझे बता सकता है कि ऐसा क्यों किया गया और किसके इशारे पर ऐसा किया गया?!”

बिना किसी पूर्व चेतावनी के एक्शन का आरोप
CJP नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पार्टी दिल्ली में विशाल आंदोलन और संसद मार्च का नेतृत्व कर रही है। पार्टी का आरोप है कि अचानक बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के मैसेजिंग सेवा को बंद करना संदेह पैदा करता है।

मेटा (Meta) का स्पष्टीकरण और अकाउंट रीस्टोर
सौरव दास के दावे के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि सौरव दास का अकाउंट किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम (Automated Moderation Systems) की गलती के कारण बैन हो गया था।

Kinni Times
Author: Kinni Times