CJP प्रतिनिधिमंडल की जे.पी. नड्डा से मुलाकात, सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन!

SHARE:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर निकाले जा रहे मार्च और राजधानी में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार को CJP के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान CJP प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक लिखित ज्ञापन मंत्री को सौंपा।

कोई ठोस और सकारात्मक प्रतिबद्धता नहीं जताई जाती
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की बातचीत की एक तस्वीर भी साझा की गई है। CJP के प्रवक्ता और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार, यह बैठक लगभग 10 मिनट तक चली, जिसमें उन्होंने सरकार के समक्ष अपनी तीन मुख्य शर्तें और मांगें स्पष्ट रूप से रखीं। मुलाकात के बाद जारी बयानों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने CJP प्रतिनिधियों की मांगों को सुना और कहा कि वे इस संबंध में शीर्ष भाजपा नेतृत्व और सरकार के भीतर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे। नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने और शांति व व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। दूसरी तरफ, CJP प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक प्रतिबद्धता नहीं जताई जाती, तब तक उनका रुख बरकरार रहेगा.

Kinni Times
Author: Kinni Times