भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ को मिलेगी S-500 की ताकत? रूस का बड़ा ऑफर!

SHARE:

भारत के महत्वाकांक्षी ‘सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट’ (Sudarshan Chakra Project) को लेकर एक बड़ी और बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। भारत की हवाई सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए रूस ने एक बहुत बड़ा दांव खेला है। रूस ने भारत को अपने सबसे एडवांस और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S-500 गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने रूस के इस सबसे घातक और आधुनिक S-500 एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने में रुचि दिखाई थी। हालांकि, उस समय यूक्रेन के साथ जारी भीषण युद्ध में फंसे होने के कारण रूस ने अपनी खुद की ऑपरेशनल और रणनीतिक जरूरतों का हवाला दिया था। अपनी घरेलू सैन्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए रूस ने उस वक्त भारत को S-500 डिफेंस सिस्टम बेचने की मंजूरी नहीं दी थी।

भारत के साथ मिलकर विकसित करने का प्रस्ताव दे रहा
लेकिन अब रूस के रुख में एक बड़ा रणनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। रूस अब भारत को सीधे तौर पर यह सिस्टम बेचने के बजाय, इसकी अत्याधुनिक और विध्वंसक तकनीक को भारत के साथ मिलकर विकसित करने का प्रस्ताव दे रहा है। अगर यह डील आगे बढ़ती है, तो भारत के ‘सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट’ को एक नई और अभूतपूर्व ताकत मिलेगी।
रूस का यह नया ऑफर भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को एक नए मुकाम पर ले जा सकता है। अब देखना यह होगा कि भारत सरकार रूस के इस सह-विकास (Co-development) के प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है।

Kinni Times
Author: Kinni Times