CM योगी पहुंचे मेदांता अस्पताल, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अचानक राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। सीएम योगी ने अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज से मुलाकात की और उनके कुशल-क्षेम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य का विस्तृत अपडेट भी लिया। मुलाकात के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास जी का इलाज कर रहे क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम ने मुख्यमंत्री को उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि महंत जी की कंडीशन की लगातार 24 घंटे गहन निगरानी की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल उनका इंफेक्शन (संक्रमण) पूरी तरह कंट्रोल में है और उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स और मेदांता अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास जी को बीते 29 जून की दोपहर लगभग 1:30 बजे अचेत (बेहोशी की) अवस्था में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांचों में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण) होने की पुष्टि हुई थी। शुरुआती जांच के तुरंत बाद ही उनकी उम्र और गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया गया था। वर्तमान में वे क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी विशेष डॉक्टरों की टीम की सीधी निगरानी में हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times