मेष राशि —
आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।
वृषभ राशि —
आज आय के नए साधन बन सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। किसी बड़े निर्णय से पहले भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहतर होगा।
मिथुन राशि —
आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुधादित्य योग के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कर्क राशि —
आज का दिन तरक्की और खुद को साबित करने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की सराहना होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
सिंह राशि —
आज आर्थिक योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि —
बुधादित्य और भद्र राजयोग का दोहरा लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में सफलता के प्रबल योग हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।
तुला राशि —
आज अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि —
आज आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। कामकाज का दबाव रहेगा, लेकिन अंत में सफलता जरूर मिलेगी।
धनु राशि —
करियर के लिहाज से दिन बेहद शुभ है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि —
गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है और मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।
कुंभ राशि —
ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि —
आज वाद-विवाद से दूर रहें और शांत मन से काम लें। करियर में स्थिरता मिलेगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढे
देश-दुनिया में आज कई अहम कार्यक्रम https://kinnitimes.com/?p=30487







