लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां छीन लीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एक निजी कोचिंग सेंटर से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी, वहां कोचिंग सेंटर के अलावा लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और पेट शॉप भी संचालित हो रही थी। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में पालतू कुत्तों और बिल्लियों की भी मौत होने की खबर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित भवन से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी जल्द घटनास्थल पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढे
यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों को राहत का इंतजार https://kinnitimes.com/?p=30509
फिर एक्टिव हुआ मानसून, मुंबई में झमाझम बारिश! https://www.facebook.com/share/p/1V4rZM6ewg/






