दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में एक और कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, प्रॉपर्टी नंबर 327-B, खसरा नंबर 619/19, Village Chhattarpur, New Delhi-110074 (Ward 174) पर 6वीं मंज़िल तक अनाधिकृत निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है।
बताया जा रहा है कि यह निर्माण Main Road पर Tivoli के सामने और Kamal Associates के पास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बिना आवश्यक स्वीकृति और नियमों का पालन किए कराया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य पर कोई प्रभावी रोक नहीं लगाई गई है। इससे प्रशासनिक कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर 6वीं मंज़िल तक चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एक तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि चार मंजिला से कोई भी ऊपर बिल्डिंग होती है तो वह गिराई जाएगी तथा सील की जाएगी परंतु यहां उल्टा 6 मंजिला का अवैध निर्माण जारी किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन शांत होकर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं कर रहा।







