महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा

SHARE:

महाराष्ट्र के परभणी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मारुति मंदिर परिसर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे परभणी जिले के यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर में हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार होने के कारण भगवान हनुमान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) का स्लैब अचानक गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अब तक करीब 25 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन लगातार बचाव कार्य में जुटा हुआ है और मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे

टेलीग्राम को राहत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट https://kinnitimes.com/?p=30465

Kinni Times
Author: Kinni Times