नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके की बिहारी कॉलोनी में शुक्रवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहदरा की बिहारी कॉलोनी स्थित गली नंबर-7 में एक घर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि आग आसपास के मकानों तक न फैल सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद घटना की जांच की जाएगी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
दमकल विभाग ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढे
बंगाल की राजनीति में घमासा https://kinnitimes.com/?p=30449
देश-दुनिया में आज कई बड़ी खबरें https://www.facebook.com/share/p/19274BNSE7/







