बंगाल की राजनीति में घमासा

SHARE:

देश और दुनिया में आज कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, प्रशासनिक और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं देखने को मिलीं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। टीएमसी में बढ़ते असंतोष के बीच कुछ बागी नेताओं ने पार्टी फंड की जांच की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के लिए संसद पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हुगली में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।

दिल्ली को अपना पहला ऑल-वुमन पुलिस थाना मिला है। उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने इसका उद्घाटन किया। वहीं हरियाणा सरकार ने नशा तस्करी से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 13 नए NDPS फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए हैं।

बिहार के भोजपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए SHO समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर बिहार टेंडर घोटाले में IAS अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

पंजाब में BSF ने सीमा पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी सपोर्ट नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर मध्य पूर्व में तनाव जारी है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं, जबकि ईरान ने अपने अधिकारों के उल्लंघन पर और कड़े सैन्य जवाब की चेतावनी दी है। अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लागू नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की भी खबर सामने आई है।

शिक्षा क्षेत्र में NEET UG री-एग्जाम को लेकर NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं खेल जगत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यह भी पढे

दिल्ली-यूपी समेत मौसम का महाअलर्ट https://kinnitimes.com/?p=30445

Kinni Times
Author: Kinni Times