आप देख रहे हैं आज का खास राशिफल

SHARE:

♈ मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं।

♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सलाह है कि आज वही जिम्मेदारियां लें जिनमें आप पूरी तरह आश्वस्त हों। कारोबारियों को दिन की शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है

♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों, आज अहंकार से दूर रहें और दूसरों की सलाह को महत्व दें, चाहे वह जूनियर्स से ही क्यों न मिले। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

♋ कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज जीवनसाथी के साथ बहस से बचना चाहिए, वरना मनमुटाव बढ़ सकता है। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं

♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आपके काम की सराहना होगी और तारीफ भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापार में विस्तार के साथ अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

♍ कन्या राशि
कन्या राशि वालों को करियर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। खर्चे बढ़ सकते हैं

♎ तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज नई स्किल्स सीखने और अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने का अच्छा मौका है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ और तरक्की मिल सकती है।

♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज फिटनेस और मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन अंत थोड़ा सामान्य रह सकता है। कुछ अचानक घटनाएं आपकी कार्यगति धीमी कर सकती हैं।

♐ धनु राशि
धनु राशि वालों, आज स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। ऑयली फूड से दूरी बनाएं और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। करियर और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी

♑ मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पार्टनरशिप बिजनेस में मतभेद की स्थिति बन सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में राहत मिलने के संकेत हैं।

♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में थोड़ी आर्थिक कमजोरी महसूस हो सकती है और नुकसान की आशंका भी है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सेहत के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें।

♓ मीन राशि
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक आने वाले खर्च तनाव बढ़ा सकते हैं। खुद का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें।

यह भी पढे

दिल्ली-यूपी समेत मौसम का महाअलर्ट https://kinnitimes.com/?p=30445

Kinni Times
Author: Kinni Times