14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

SHARE:

देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटों में देश के 14 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में भी मानसून की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

🔥 दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी
राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने गर्म रातों और तेज गर्म हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी,  मौसम विभाग ने स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी

🌡️ यूपी में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी जारी है। बांदा देश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर समेत कई शहरों में 27 मई तक लू चलने की संभावना है।

⛈️ बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की संभावना
बिहार में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

🌪️ राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट
राजस्थान में धूलभरी आंधी और हीटवेव का खतरा बना हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Delhi Weather: NCR turns into a furnace due to scorching heat and hot winds  night temperature in Delhi was 6 degrees hotter than normal Delhi Weather :  गर्मी और लू के थपेड़ों

📢 मौसम और देश-दुनिया की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और इस खबर को शेयर जरूर करें।

यह भी पढे

देशभर से बड़ी खबरें एक नजर में https://kinnitimes.com/?p=29988

भारतीय रक्षा क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली है https://www.facebook.com/share/p/1CrEahiCKs/

Kinni Times
Author: Kinni Times