मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,

वृषभ राशि
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे और आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी हो सकती है। इसका लाभ भी आपको जरूर मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपका कोर्ट में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी प्रतियोगिता और विवाद में भी आज आपको जीत मिलने की संभावना बनी हुई है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सुस्ती और कार्य के प्रति सजगता की कमी के कारण आपका कोई काम लंबे समय के लिए अटक सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे, जिसके कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देने वाला रहेगा। आपके माता-पिता में से कोई किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित है, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है। जिससे आपके मन की चिंता और परेशानी थोड़ी कम होगी।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने व्यवसाय का स्थान या व्यवसाय में कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के जातकों को कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने पिछले कुछ समय में किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुकाने का प्रयास करें, सफल रहेंगे।
मकर राशि
सितारे कहते हैं कि, आज के दिन मकर राशि वालों को बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। आप कोई नया व्यवसाय और काम आज शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आप अपना निजी काम निपटाते नजर आएंगे और अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आज आपको आय के कई नए पुराने स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उनकी पहचान करनी होगी, तभी आप अवसर का लाभ उठा पाएंगे।
यह भी पढे
देशभर में पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा https://kinnitimes.com/?p=29896
सुबह-सुबह बड़ी खबरों की भरमार https://www.facebook.com/share/p/1EeUnqFZcC/







