दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हीट वेव से निपटने की तैयारियों को लेकर हाई-लेवल बैठक की। वहीं तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दिन रहा। अभिनेता से नेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। शपथ के बाद विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से इस्तीफा दिया और पेरम्बूर सीट अपने पास रखी। ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि कैबिनेट में जगह न मिलने पर बीजेपी विधायक आशा मौर्य की नाराजगी भी सामने आई। बिहार में भी बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए, जहां 11 IAS और 16 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान को लेकर तनाव बढ़ता दिखा। खबर है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने सैन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं चाबहार शहर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हलचल मच गई।
इसके अलावा असम में हिमंता बिस्वा सरमा को फिर विधायक दल का नेता चुना गया और वे 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबर में बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
यह भी पढे
थलपति विजय आज लेंगे CM पद की शपथ https://kinnitimes.com/?p=29819
यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार भी आज https://www.facebook.com/share/p/1d4YTwjNye/








