पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता परिवर्तन तय हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस बीच बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर वर्तमान मुख्यमंत्री Mamata Banerjee इस्तीफा नहीं देती हैं, तो आगे क्या होगा और BJP का मुख्यमंत्री कैसे बनेगा?

दरअसल, किसी भी राज्य में सरकार का कार्यकाल अधिकतम 5 साल का होता है। बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है। जैसे ही कार्यकाल समाप्त होता है, पुरानी सरकार अपने आप प्रभावहीन हो जाती है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का सवाल ही नहीं रहता, भले ही औपचारिक इस्तीफा दिया गया हो या नहीं।
संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार, चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव आयोग नए विधायकों की अधिसूचना जारी करता है। इसके बाद राज्यपाल नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करते हैं। चूंकि BJP को बहुमत मिला है, इसलिए राज्यपाल उसके नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
अगर मौजूदा मुख्यमंत्री इस्तीफा देने से इनकार भी करती हैं, तब भी राज्यपाल के पास यह अधिकार होता है कि वे उन्हें पद से हटा दें और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करें। यानी इस्तीफा न देने से सरकार बनने की प्रक्रिया रुकती नहीं है।
हालांकि परंपरा यही रही है कि चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं और नई सरकार के शपथ लेने तक कार्यवाहक के रूप में काम करते हैं। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग नजर आ रही है, क्योंकि Mamata Banerjee ने साफ कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी।
अब आगे की राजनीति में दो रास्ते साफ दिखते हैं—एक तरफ BJP सरकार बनाने का दावा पेश करेगी, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक विकल्प तलाश सकती है, जिसमें कोर्ट का रुख करना भी शामिल है।
यह भी पढे
मथुरा में मंदिर परिसर में शर्मनाक वारदात https://kinnitimes.com/?p=29724
Mathura के कोयला अलीपुर गांव से बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया https://www.facebook.com/share/p/18ctSExzRS/








