देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी—में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं और कई जगहों पर तस्वीर साफ होती दिख रही है।
सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर टिकी हुई हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से करीब 1500 वोटों से पीछे चल रही हैं। यह सीट इस चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है और हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।
राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था, जहां टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी पहली बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई। इन राज्यों में भी रुझान सरकार के गठन की दिशा में संकेत दे रहे हैं।
असम में बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं तमिलनाडु में डीएमके की सरकार पर सभी की नजरें हैं। केरल में एलडीएफ और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि पुडुचेरी में गठबंधन की राजनीति अहम भूमिका निभा रही है।
कुल मिलाकर, इन चुनावों के नतीजे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और अब अंतिम परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढे
भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर, सियासत गरमाई https://kinnitimes.com/?p=29708
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच सियासी माहौल बेहद गर्म हो गया है https://www.facebook.com/share/p/14ZZutdbnMi/








