पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच सियासी माहौल बेहद गर्म हो गया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि इस बार राज्य में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भवानीपुर सीट पर भी रुझान धीरे-धीरे उनके पक्ष में आ सकते हैं।
\
हालांकि शुरुआती रुझानों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले राउंड की गिनती में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन दूसरे राउंड के बाद मुकाबला पलट गया और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी करीब 1500 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाते नजर आए।
भवानीपुर सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट बन गई है, जहां हर राउंड के साथ स्थिति बदलती दिख रही है। फिलहाल दोनों नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला जारी है और अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढे
केरल में UDF आगे, बंगाल में BJP की बढ़त https://kinnitimes.com/?p=29704
देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी—में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी https://www.facebook.com/share/p/17LoHuUssq/








