पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सात जिलों की 142 सीटों पर कराया जाएगा। वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। पूरे राज्य में माहौल ऐसा है जैसे बंगाल को किले में बदल दिया गया हो।
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी रोकने के लिए 2.3 लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं। इनके साथ 38 हजार से अधिक राज्य पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगे।

इसके अलावा कई सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक और विशेष टीमें संवेदनशील बूथों पर नजर रखेंगी। पिछले 72 घंटों में कई उपद्रवियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
कोलकाता में सबसे ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जहां हजारों जवान मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे। वहीं पूर्वी बर्दवान और हुगली जैसे इलाकों में भी भारी फोर्स लगाई गई है।
राज्य के कुल 41 हजार से ज्यादा बूथों में से करीब 12 हजार बूथों को संवेदनशील माना गया है। ऐसे इलाकों में अतिरिक्त फोर्स और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना उसकी प्राथमिकता है।
यह भी पढे
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज https://kinnitimes.com/?p=29599
अमेरिका 250 पासपोर्ट का नया डिजाइन जारी https://www.facebook.com/share/p/1EYwHBmcMX/


