भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
बीते 24 घंटों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 110 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।
त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश हुई, जबकि बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत बनी रहेगी, हालांकि कुछ क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

यह भी पढे
दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षा के इंतजाम https://kinnitimes.com/?p=29602
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान https://www.facebook.com/share/p/1dJTVPGUCw/


