दिल्ली के रोहिणी इलाके से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। शराब देने से इनकार करने पर एक युवक ने टेंपो चालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर दी। इस हमले में चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
यह घटना विजय विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन घायल व्यक्ति को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था।

घायल की पहचान 40 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है, जो टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। राकेश ने बताया कि वह अपने जानने वाले मन्नू उर्फ राजा के साथ बैठा था। इसी दौरान आरोपी ने और शराब की मांग की। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
इस घटना में राकेश करीब 60 फीसदी तक झुलस गया। पहले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर एम्स भेजा गया।
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और केस दर्ज कर आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढे
कम उम्र में बढ़ रहा घुटनों का दर्द! https://kinnitimes.com/?p=29587
घुटनों का ऑस्टियोआर्थराइटिस बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था



