दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के लोगों को तेज गर्मी और लू से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है।
![]()
दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिन मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इस बदलाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि दिन में तापमान अभी भी 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बरतें ये सावधानी
आंधी और धूल के दौरान सड़क पर वाहन संभलकर चलाएं। पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर होर्डिंग्स से दूर रहें। सांस की दिक्कत वाले लोग बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।
यह भी पढे
बंगाल चुनाव और ईरान-रूस घटनाक्रम चर्चा में https://kinnitimes.com/?p=29577
दिनभर की बड़ी खबर https://www.facebook.com/share/p/1MRoU9oR8V/



