सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

SHARE:

सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि किसी आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया जा सकता है, लेकिन अदालत यह निर्देश नहीं दे सकती कि आरोपी तुरंत निचली अदालत के सामने सरेंडर करे।

जस्टिस जेपी पादरीवाला और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की पीठ ने यह टिप्पणी धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की। पीठ ने स्पष्ट किया कि अदालत के पास अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला देने का अधिकार है, लेकिन आत्मसमर्पण करने का सीधा आदेश देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि अदालत अग्रिम जमानत याचिका खारिज करना चाहती है तो ऐसा कर सकती है, लेकिन यह नहीं कह सकती कि याचिकाकर्ता अब तुरंत निचली अदालत में जाकर सरेंडर करे।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी भविष्य में अग्रिम जमानत मामलों में निचली अदालतों और हाई कोर्ट के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन साबित हो सकती है। इससे आरोपी के अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया की सीमाओं को लेकर स्पष्टता मिलेगी।

यह फैसला आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण कानूनी दृष्टिकोण माना जा रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times