दिनभर की बड़ी खबरों में राजस्थान की भीषण गर्मी, दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, पश्चिम बंगाल चुनावी हलचल, ईरान-रूस कूटनीतिक गतिविधियां और देश-विदेश की कई अहम घटनाएं शामिल रहीं। राजस्थान का जैसलमेर आज देश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नोएडा समेत कई इलाकों में हीटवेव के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज है। कल दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें महिला आरक्षण बिल प्रमुख मुद्दा रहेगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से जुड़े मामलों को लेकर संजय सिंह ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर पार्टी पोजिशन में बदलाव की जांच की मांग की है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में रैली को संबोधित करते हुए परिवर्तन का आह्वान किया और कई बड़े वादे किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंदननगर में रोड शो किया और चुनाव खत्म होने के बाद गुजरात रवाना हुए। हुगली और अन्य क्षेत्रों में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़पों की खबरें भी सामने आईं। टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमले के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान और रूस के बीच करीबी रिश्तों के संकेत मिले। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस पहुंचकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही। तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दोबारा शुरू कर दी गईं। वहीं इराकी कुर्दिस्तान में ईरानी विपक्षी समूह पर ड्रोन हमला भी हुआ।
अन्य बड़ी खबरों में भारत और न्यूजीलैंड ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगाया गया PSA रद्द कर रिहाई के आदेश दिए। लद्दाख में 5 नए जिले बनाने को मंजूरी मिल गई है, जिससे अब वहां कुल 7 जिले हो जाएंगे। जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया।
यह भी पढे
देश और दुनिया से इस वक्त की बड़ी खबरें https://kinnitimes.com/?p=29566
ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है, https://www.facebook.com/share/p/16iVHkBpmG/



