धन्ना सेठों के फार्महाउस बने अय्याशी के अड्डे: स्प्रिंग ग्रीन फार्म में देर रात रेव पार्टी से हड़कंप

SHARE:

दक्षिणी दिल्ली के भाटी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात एक फार्महाउस में आयोजित रेव पार्टी ने स्थानीय लोगों की नींद और शांति दोनों छीन ली। तेज आवाज में बजते डीजे, बिना अनुमति शराब परोसने और नियमों की अनदेखी ने पूरे इलाके में हंगामे जैसी स्थिति पैदा कर दी।

स्प्रिंग ग्रीन फार्म (फॉर्म नंबर 5) बना विवाद का केंद्र

यह पूरा मामला स्प्रिंग ग्रीन फार्म (फॉर्म नंबर 5) का है, जो गुरुजी आश्रम के पीछे, थाना मैदान गढ़ी क्षेत्र, भाटी (दक्षिणी दिल्ली) में स्थित है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात लड़के-लड़कियों की मौजूदगी में रेव पार्टी आयोजित की गई थी।

तेज डीजे और अवैध पार्टी से स्थानीय लोग परेशान

स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया गया जिससे आसपास के लोगों की नींद और शांति भंग हुई। लोगों का कहना है बार-बार शिकायत के बावजूद पार्टी जारी रही लोगों ने इसे खुलेआम नियमों की अनदेखी बताया है।

बिना MCD परमिशन के आयोजित हुआ कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए MCD (दिल्ली नगर निगम) से कोई अनुमति नहीं ली गई थी
फार्महाउस में बड़े स्तर पर आयोजन बिना अनुमति के किया गया
यह सीधे तौर पर नगर निगम नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

बिना लाइसेंस परोसी गई शराब

जानकारी के अनुसार पार्टी में शराब खुलेआम परोसी जा रही थी इसके लिए कोई वैध लिकर लाइसेंस मौजूद नहीं था

पुलिस को सूचना, मौके पर पहुंची टीम

मामले की सूचना थाना मैदान गढ़ी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही नियमों के पालन की जांच भी की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बाउंसर को धमकाने का पुलिस पर आरोप, शिकायत दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फार्महाउस पर तैनात बाउंसर पर पुलिस को सूचना देने का शक जताया गया उसे धमकी दी गई कि उसने पार्टी की जानकारी किस-किस को दी आरोप है कि फार्महाउस मालिक तथा भाटी में चौकी की पुलिस बाउंसर के घर तक पहुंच गए और उसे धमकाया इसके बाद बाउंसर भयभीत हुआ है

क्या कहते हैं नियम?

दिल्ली में रात 10 बजे के बाद डीजे/लाउडस्पीकर पर सख्त पाबंदी है
अनुमति होने पर भी ध्वनि सीमा का पालन जरूरी है
उल्लंघन पर कार्रवाई तय है

फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पार्टी बंद कराई गई या जारी रही पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है। भाटी इलाके का स्प्रिंग ग्रीन फार्म (फॉर्म नंबर 5) अब सवालों के घेरे में है।

बार-बार ऐसे मामलों का सामने आना यह दर्शाता है कि दिल्ली में कुछ फार्महाउस नियमों को ताक पर रखकर “अय्याशी के अड्डे” बनते जा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times