दक्षिण दिल्ली के भाटी इलाके में अवैध खनन और हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर कई केंद्रीय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
शिकायत के मुताबिक फॉर्म नंबर 65, C No. 170, भाटी, गुरुजी आश्रम के पीछे, थाना मैदानगढ़ी क्षेत्र में प्राकृतिक पहाड़ियों को जेसीबी और भारी मशीनों से तोड़कर पत्थर निकाले जा रहे हैं और उन्हें बेचकर कथित रूप से अवैध माइनिंग की जा रही है। आरोप है कि इस दौरान बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों की भी कटाई की जा रही है।
बताया गया है कि इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गतिविधियां कथित तौर पर बीट सिपाही जोगिंदर 8512859496, तहसीलदार अजय कुमार शर्मा 9999420588, थाना मैदानगढ़ी के थाना अध्यक्ष 8750870825 और एमसीडी सुरेंदेर 9315748809 की मिलीभगत से चल रही हैं।
इसके अलावा खुले में पत्थर काटे जाने से इलाके में भारी धूल और वायु प्रदूषण फैलने की भी बात कही गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि यह गतिविधियां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की गाइडलाइंस और पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन हैं, जिससे आसपास के पर्यावरण और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
मामले को गंभीर बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, उपराज्यपाल कार्यालय, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और अन्य संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन और पेड़ों की कटाई को तुरंत रोकने की मांग की गई है। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की गई है।








