दक्षिणी दिल्ली के भाटी गांव में अवैध प्लॉटिंग का मामला,100 हरे भरे पेड़ों को काटा गया,बड़े पैमाने पर अवैध बोरिंग/ट्यूबवेल कराए जा रहे हैं, कई अधिकारियों पर मिलीभगत रिश्वतखोरी के आरोप

SHARE:

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के भाटी क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और बेसमेंट खुदाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला फॉर्म नं. B-5, सी नं. 84, मेन रोड भाटी, मदर टेरेसा मोड़ के समीप का बताया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, भूमि को छोटे-छोटे प्लॉटों में विभाजित कर कॉलोनी विकसित की जा रही है तथा जेसीबी मशीनों से बेसमेंट की खुदाई की जा रही है तथा 100 हरे भरे पेड़ों को काटा गया, बड़े पैमाने पर अवैध बोरिंग/ट्यूबवेल कराए जा रहे हैं। आरोप है कि इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में दावा किया गया है कि कुछ राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी कथित रूप से मिलीभगत कर रिश्वत लेकर इस गतिविधि को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम आरोपित रूप में शामिल बताए गए हैं, वे इस प्रकार हैं:

1. दीपक, रीडर डीसी साउथ (राजस्व)- 9560054110,
2. आशीष, तहसीलदार साकेत – 9899032215
3. अंकुर, जूनियर इंजीनियर, नगर निगम दिल्ली – 9599288493
4. सुरेंद्र MCD – 9315748809
5. कार्तिक, पटवारी, डीडीए दक्षिणी- 7042517148
6. SDM पीयूष कुमार, – 8960621358
7. थाना अध्यक्ष मैदान गढ़ी – 87508 70825
8. जय भगवन पटवारी- 9289344308
9 देवी सिंह SI-8178842954
10 ASI – 9868775677

शिकायत उच्च स्तर पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC), दिल्ली नगर निगम, डीडीए तथा पुलिस आयुक्त सहित विभिन्न विभागों को भेजी गई है।

हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर कार्रवाई योग्य हो सकता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *