पहलगाम हमले पर विवादित टिप्पणी का मामला, नेहा सिंह राठौर ने थाने में दर्ज कराए बयान

SHARE:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस के अनुसार, बयान के लिए उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह बीमारी का हवाला देकर पेश होने से बचती रहीं।

हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद तय समय पर हाजिर न होने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा सिंह राठौर शनिवार देर शाम थाने पहुंचीं और विवेचक के सामने अपना पक्ष रखा।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी। इस हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई ऐसे पोस्ट किए थे, जिन्हें आपत्तिजनक बताया गया।

मामले में 27 अप्रैल को कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *