ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 04 जनवरी 2026

SHARE:

🔴 वेनेजुएला में हुए भीषण हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

🔴 कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वेनेजुएला में स्वतंत्रता और समृद्धि की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का वह स्वागत करते हैं।

🔴 वेनेजुएला संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार सुबह एक आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है।

🔴 अमेरिकी सेना की कस्टडी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क लाया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

🔴 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने साफ कहा है कि उनकी सरकार मादुरो को कभी भी वैध राष्ट्रपति नहीं मानती रही है।

🔴 चेन्नई से बड़ी खबर—केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुडुकोट्टई में बीजेपी की राज्यव्यापी यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

🔴 ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। 90 से ज्यादा शहरों और कस्बों में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

🔴 वाराणसी से अपडेट—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

🔴 एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। मस्क ने कहा कि यह सिर्फ अमेरिका नहीं बल्कि पूरी दुनिया की जीत है।

🔴 लखनऊ: पहलगाम मामले में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने हजरतगंज थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *