भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित, ईशान-संजू बाहर; श्रेयस अय्यर की वापसी

SHARE:

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। शनिवार को बीसीसीआई ने टीम की आधिकारिक घोषणा की। इस सीरीज में शुभमन गिल को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि चोट से उबरकर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए सीनियर खिलाड़ियों हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि उन्हें फिलहाल एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी की अनुमति नहीं मिली है।

यह वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शुरू होगी। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी।

टीम चयन में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। पंत की खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ताओं ने ईशान किशन और संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया, जिस पर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *