ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़ फ्लैश | 22 दिसंबर 2025

SHARE:

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कल से दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट आए हैं। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 से 28 दिसंबर तक मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होगी।

पापुआ न्यू गिनी में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।

अरावली क्षेत्र को लेकर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि अत्यावश्यक जरूरतों को छोड़कर किसी भी नई माइनिंग लीज को मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई जगह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन ने मुर्शिदाबाद में कृष्ण मंदिर निर्माण की मांग उठाई है।

पंजाब के पटियाला में रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल ने आत्महत्या की कोशिश की है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेशनल हेराल्ड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। वहीं ईडी की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।

बांग्लादेश में लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। एनसीपी वर्कर्स यूनियन के एक केंद्रीय नेता सहित दो नेताओं को गोली मारी गई, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ के गठन का ऐलान किया है और वे बेलडांगा व रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर यूपी विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा किया और वॉकआउट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कांड का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और यूपी में कोडीन सिरप से कोई मौत नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट से मानिकराव कोटके को राहत मिली है। उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगने के बाद वे विधायक बने रहेंगे।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर समीक्षा बैठक करेंगी।

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास आज से भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *