ब्रेकिंग न्यूज़ | 20 दिसंबर 2025

SHARE:

दिल्ली सरकार सभी लंबित ट्रैफिक चालानों को माफ करने के लिए एमनेस्टी स्कीम लाने की तैयारी में है।

पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नादिया की रैली में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली के मौसम में और गिरावट आने की संभावना, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी जानकारी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम की धरती और वहां के लोगों का स्नेह उन्हें निरंतर प्रेरणा देता है।

बांग्लादेश में उस्मान हादी के करीबी अब्दुल्ला जाबेर ने यूनुस सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और पंकज चौधरी के बीच अहम बैठक हुई।

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदा मामले में दिल्ली कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को कस्टडी से रिहा करने का आदेश दिया।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए।

T20 वर्ल्ड कप से शुभमन गिल बाहर, अक्षर पटेल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, सूर्यकुमार यादव कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान बनाए गए।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में टिब्बी क्षेत्र में एथनॉल प्लांट नहीं लगेगा, कंपनी के फैसले से किसानों को राहत।

पीएम मोदी ने कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअली नदिया की रैली को संबोधित किया।

दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज, अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित किया।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में अलका लांबा के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए।

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की सजा सुनाई गई।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के मामले में 7 संदिग्ध गिरफ्तार।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट के मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए।

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट रद्द।

दिल्ली-NCR में भीषण कोहरा और धुंध, विजिबिलिटी बेहद कम।

मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता, लेखक और निर्देशक श्रीनिवासन का निधन।

असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे।

एअर इंडिया के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप, पायलट सस्पेंड।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, ITO इलाके में AQI 429 रिकॉर्ड।

पुंछ में नॉर्दर्न आर्मी कमांडर ने काउंटर टेररिज्म तैयारियों की समीक्षा की।

अमेरिकी सेना ने सीरिया में ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन हॉकआई’ शुरू किया।

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर, दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

भोपाल में आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री एमएल खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी।

TMC ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *