🔹 यूपी में कोडीन कफ सिरप सप्लाई रैकेट का बड़ा खुलासा, मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है।
🔹 नैनीताल के मल्लीताल स्थित चीना बाबा मंदिर के पास भीषण आग, दमकल कर्मियों द्वारा स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी।
🔹 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले T20 में टीम इंडिया ने 176 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबले पर सबकी नज़र।
🔹 दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, हादसे में तीन लोग झुलसे, बचाव कार्य जारी।
🔹 इंडिगो के संचालन में 10% की कटौती, उड़ानों के कैंसलेशन को कम करने के लिए केंद्र की बड़ी पहल।
🔹 गोवा आगकांड: लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया।
🔹 गोवा सरकार ने क्लबों की सेफ्टी जांच के लिए ऑडिट कमेटी बनाई, नए SOP तैयार किए जाएंगे।
🔹 अवैध क्लब पर जबरदस्त कार्रवाई, बुलडोजर चला — इसी क्लब में आग से 25 लोगों की मौत हुई थी।
🔹 लोकसभा में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला, कहा— “कांग्रेस ने संविधान को कुचला, EVM भी वही लेकर आई थी।”
🔹 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सात मंजिला इमारत में भयंकर आग, 20 लोगों की मौत।
🔹 लोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव चोरी के मुद्दे को अहम बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।
🔹 गोवा CM प्रमोद सावंत का एक्शन — रोमियो लेन क्लब आउटलेट को तुरंत गिराने का आदेश।
🔹 फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर।
🔹 राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह बोले — “‘वंदे मातरम्’ को चिरंजीव बनाने के लिए सदन में चर्चा हो।”
🔹 पीएम मोदी ने NDA की बैठक में कहा — “बिहार के बाद अब बंगाल की बारी…” जीत का मंत्र दिया।
🔹 इंडिगो संकट पर कड़ा रुख, मंत्री राम मोहन नायडू बोले — “जिम्मेदारी तय होगी, कार्रवाई होगी।”
🔹 बिना नागरिकता के वोटर मामले में सोनिया गांधी को राउज एवेन्यू कोर्ट का नोटिस जारी।
🔹 केरल निकाय चुनाव — शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।
🔹 SIR प्रक्रिया पर यूपी, असम सहित कई राज्यों में जारी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू।
🔹 लोकसभा में विपक्ष की ओर से मनीष तिवारी आज बहस की शुरुआत करेंगे।
🔹 दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक संपन्न।
🔹 दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150+ उड़ानें रद्द — यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ीं।
🔹 संकट से निपटने के लिए केंद्र ने 10 अधिकारियों को अलग-अलग एयरपोर्ट भेजा।
🔹 पीएम मोदी NDA सांसदों को संबोधित करेंगे, अमित शाह बैठक की शुरुआत कर चुके हैं।
🔹 लोकसभा में आज चुनावी सुधारों पर अहम चर्चा, SIR भी एजेंडा में।
🔹 प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
🔹 जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स से दहशत का माहौल।
🔹 शमशाबाद एयरपोर्ट बम धमकी — अमेरिका से आए ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया।
🔹 बांग्लादेश में बुधवार को आम चुनाव की घोषणा की संभावना।
🔹 राज्यसभा में आज ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा, अमित शाह करेंगे पहल की अगुवाई।








