विजिलेंस यूनिट ने संगम विहार थाने में मारा छापा — SI रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई

SHARE:

विजिलेंस टीम ने संगम विहार थाने में अचानक रेड कर सब-इंस्पेक्टर Namita को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि Namita ने नाबालिक बलात्कार पीड़िता की माँ से 2 लाख रुपये की पहली किश्त रिश्वत के रूप में ली, ताकि आरोप हटाने या मामले में पक्षपात संभव हो सके।

छापा मारते वक़्त रिश्वत की रकम पुलिसकर्मी से बरामद हुई। साथ ही, उसके खिलाफ भ्रष्टाचार व कानूनन कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब संगम विहार थाने पर पहले से ही नाबालिग से दुराचार जैसे आरोप दर्ज हैं — अब इस घटना ने पुलिस प्रशासन की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनता व पीड़ित परिवार से अपील है कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा अनुचित दबाव या रिश्वत की मांग हो, तो तुरंत विजिलेंस यूनिट से संपर्क करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *