हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस NH-9 पर पलटी, 12 यात्री घायल – सुबह का बड़ा हादसा

SHARE:

बृहस्पतिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब हल्द्वानी से दिल्ली की ओर आ रही प्राइवेट बस NH-9 पर हाईटेक कॉलेज के पास अचानक पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे, जिनमें से कई नींद में थे। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से आसपास का इलाका गूंज उठा।

सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायल 12 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

सड़क दुर्घटना के इस मामले ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लंबी दूरी की बस सेवाओं में सुरक्षा मानकों पर और अधिक कड़ाई की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *