रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनका स्वागत किया और दोनों नेता एक ही गाड़ी में प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए। क्रेमलिन ने मोदी के इस कदम को अप्रत्याशित बताया। थोड़ी देर में दोनों नेताओं के बीच डिनर मीटिंग होगी।
नोएडा में ड्यूटी से नदारद पाए गए 10 पीआरवी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
हिमाचल प्रदेश में भारत और इंडोनेशिया की संयुक्त विशेष बलों का अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ शुरू हुआ।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने मेजर जनरल रोमन गॉफमैन को नया मोसाद प्रमुख नियुक्त किया।
अमेरिका में सांसदों के एक समूह ने मार्को रुबियो को पत्र लिखकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए।
अहमदाबाद में काउंटर जासूसी ऑपरेशन के दौरान एक रिटायर्ड आर्मी JCO समेत दो लोग गिरफ्तार हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज कौशल का निधन, BJP सांसद बांसुरी स्वराज शोक में डूबीं।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल झील में ‘डल झील’ की तरह शिकारा सेवा शुरू की।
नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक हटाई, अब 200 और 500 रुपये के नोट RBI की मंज़ूरी से ले जाए जा सकेंगे।
महाराष्ट्र राजभवन का नाम बदलकर अब ‘लोकभवन’ कर दिया गया है।
लखनऊ में तलाशी अभियान के दौरान एक अवैध मदरसा मिला, कई लोगों से पूछताछ जारी।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR ड्यूटी के दौरान BLOs की मौत पर चिंता जताते हुए उनके काम का बोझ कम करने के निर्देश दिए।
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।
मदीना से हैदराबाद जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर तीन तस्करों को पकड़ा और हेरोइन बरामद की।
रूस ने भारत के साथ आर्कटिक-क्लास जहाजों के संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव दिया।
इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली, हैदराबाद व अहमदाबाद में कैंसिल होने से यात्रियों में हंगामा, DGCA ने बैठक बुलाई।
राहुल गांधी ने कहा— सरकार विपक्ष को विदेशी डेलिगेशन से मिलने नहीं देती, पुतिन दौरा इसका उदाहरण।
लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार पर आरोप तय करने पर कोर्ट ने फैसला टाला।
पोंजी स्कीम मामले में यूपी में 20 ठिकानों पर छापेमारी।
हनी बाबू को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी।
TMC ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित किया।
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए सेना मानहानि मामले की कार्यवाही अप्रैल 2026 तक रोकी।
दिल्ली में प्रदूषण पर विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन, शहर में एयर क्वालिटी बेहद खराब।
श्रीलंका ने 25 में से 22 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित किया, भारत ने मानवीय सहायता बढ़ाई।
USMCA समीक्षा पर विफल होने की स्थिति में नया ट्रेड समझौता बनेगा या समाप्त होगा – डोनाल्ड ट्रंप।
इजरायल ने रफा हमले के जवाब में दक्षिण गाजा पर एयरस्ट्राइक की।







