दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर स्थित JVTS गार्डन की रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) पर सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 और बायलॉज़ के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर (साउथ रेवेन्यू), साकेत को एक विस्तृत शिकायत भेजी गई है।
शिकायत में आरोप है कि—
🔹 अवैध वसूली और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
* RWA द्वारा मुख्य गेट पर बैरियर लगाकर
— कमर्शियल गाड़ियों
— रेहड़ी–पटरी वालों
से कथित रूप से जबरन धन वसूला जा रहा है।
* मेंटेनेंस शुल्क नियमित रूप से लेने के बावजूद
— कॉलोनी में न सुरक्षा
— न सफाई
— न स्ट्रीट लाइट
— न विकास कार्य
कहीं भी नजर नहीं आता।
* वसूली गई राशि का
— न कोई हिसाब
— न बैंक स्टेटमेंट
— न जनरल बॉडी मीटिंग में पारदर्शिता
प्रस्तुत की गई है।
🔹 कॉलोनी में कथित रूप से कई RWA समूह सक्रिय
शिकायत में कहा गया है कि JVTS गार्डन में तीन अलग-अलग RWA संचालित हैं, जिनका उद्देश्य सिर्फ धन संग्रह बताया गया है।
निवासियों को अधिकृत व्हाट्सऐप समूहों में शामिल नहीं किया जाता और न किसी गतिविधि की जानकारी साझा की जाती है।
🔹 RWA चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल
दावा किया गया है कि चुनाव—
* बिना नोटिस
* बिना जनरल बॉडी मीटिंग
* बिना वैध मतदाता सूची
* बिना निष्पक्ष रिटर्निंग ऑफिसर
कथित रूप से गुप्त व अवैध तरीके से कराए जा रहे हैं।
समय-सीमा से अधिक विलंब के बाद भी चुनाव बिना वैधानिक प्रक्रिया करवाए जाने की बात सामने आई है।
🔸 जांच व कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से माँग की है कि—
1️⃣ अवैध वसूली एवं वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की जाए
2️⃣ सभी धनराशि की ऑडिट व बैंक विवरण की जांच हो
3️⃣ दोषियों पर कानूनी व एंटी-करेप्शन एक्ट के तहत FIR हो
4️⃣ वर्तमान चुनाव को तुरंत निरस्त किया जाए
5️⃣ नया चुनाव पारदर्शी व कानूनी तरीके से कराया जाए
🔹 प्रशासन को भेजी गई प्रतिलिपियाँ
यह शिकायत डीसी के अलावा—
* उप-रजिस्ट्रार, महरौली
* पुलिस कमिश्नर, दिल्ली
* डीसीपी साउथ
* एसीपी महरौली
* थाना महरौली को भी भेजी गई है।
📌 किन्नी टाईम्स इस मामले में और अपडेट्स प्राप्त होते ही पाठकों तक पहुँचाएगा।







