चक्रवाती तूफान दितवाह तेज रफ्तार से भारत की तटीय सीमा के करीब पहुंच चुका है। IMD के अनुसार, यह उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट के आसपास आज दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहेगा। इसके चलते दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
🔹 तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश और तेज हवाएं
- प्रभावित तटीय क्षेत्रों में NDRF की 12 और SDRF की 16 टीमें तैनात
- 10 अतिरिक्त टीमें भी भेजी जा रही हैं
- मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह
- लगभग 20,000 हेक्टेयर भूमि जलमग्न
- प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों पर नज़र बनाए हुए है।
🔹 श्रीलंका में बड़ा संकट
- चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई है।
- 132 मौतें
- 176 लोग लापता
- 78,000 लोग बेघर
- कई क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और गहरी बाढ़
- स्कूल-कॉलेज व परीक्षाएं स्थगित
- रातभर हुए भूस्खलन के कारण कई इलाकों तक अब भी पहुंचना मुश्किल है।
✈️ उड़ानों पर भारी असर
- चेन्नई और श्रीलंका के बीच उड़ानें देरी, डायवर्जन और रद्द होने लगीं
- कई फ्लाइट्स घंटों देरी से पहुँची
- इंडिगो की एक उड़ान को कोयंबटूर डायवर्ट करना पड़ा
- यात्रियों को असुविधा और लंबा इंतज़ार झेलना पड़ रहा है।
🔺 खतरा अभी बाकी — IMD की चेतावनी
- चक्रवात अभी उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।
लैंडफॉल के समय तेज हवाओं के साथ: - निचले तटीय इलाकों में बाढ़
- पेड़ों/बिजली ढांचे को नुकसान
- यातायात और हवाई उड़ानों पर असर
की आशंका जताई गई है।








