किन्नी टाइम्स देश विदेश के मुख्य समाचार

SHARE:

वेस्ट बैंक को इसराइल में शामिल करने को लेकर इसराइली संसद में विधेयक पेश किया गया है, 15 अरब और इस्लामिक देशों ने एक बयान जारी कर इसकी निंदा की है

महिला वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड को 53 रन से हराकर भारत ने सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ 2-0 से जीत ली है

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने मलेशिया जाएंगे

आसियान सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया नहीं जाने के फ़ैसले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ‘सामना नहीं करना चाह रहे’ हैं

महिला वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड को 53 रन से हराकर भारत ने सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

भारत की तरफ़ से स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ा

मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लीग मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 53 रन से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.

बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 49 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए.

वेस्ट बैंक को इसराइल में मिलाने से जुड़े विधेयकों की 15 अरब-इस्लामिक देशों ने की निंदा
क़तर के विदेश

क़तर के विदेश मंत्रालय ने 15 अरब और इस्लामिक देशों का एक साझा बयान जारी किया है

इसराइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक को इसराइल में शामिल करने को लेकर देश की संसद में (क्नेसेट) विधेयक पेश किया गया है. 15 अरब और इस्लामिक देशों ने एक बयान जारी कर इसकी निंदा की है.

क़तर के विदेश मंत्रालय ने 15 अरब और इस्लामिक देशों का एक साझा बयान जारी किया है, जिसमें कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक को इसराइल में शामिल करने से जुड़े दो विधेयकों की निंदा की गई है.

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के एसपी की गोली लगने से मौत, पुलिस ने क्या बताया

इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पुलिस अधीक्षक अदील अकबर की उनकी गाड़ी में गोली लगने से मौत हो गई है. इस्लामाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रवक्ता ने बताया कि एसपी अदील अकबर कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू से अपने दफ़्तर जा रहे थे, तभी गाड़ी में गोली लगने से उनकी मौत हो गई.

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले से ही सीएम फ़ेस थे

बिहार में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है.

प्रशांत किशोर ने कहा, “पहले भी सीएम फ़ेस वही थे. जब तक लालू जी रहेंगे, सीएम फ़ेस उनका और उनके परिवार का बच्चा ही होगा.”

चीन ने नौ सैन्य अधिकारियों को निकालने के बाद दूसरे सबसे बड़े जनरल की नियुक्ति की,स्टीफ़न मैकडोनेल और जोएल गुइंतो
झांग शेंगमिन

झांग शेंगमिन को राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भरोसेमंद और वफ़ादार माना जाता है
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना में भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की निगरानी करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी को देश का दूसरा सबसे बड़ा जनरल नियुक्त किया है.

यह क़दम सेना के नौ जनरलों को बर्खास्त करने के कुछ दिन बाद उठाया गया है.

वेस्ट बैंक को इसराइल में मिलाने से जुड़े विधेयक पर अमेरिकी विदेश मंत्री की चेतावनी,योलांडे नेल और क्रिस ग्राहम
मार्को रुबियो

मार्को रुबियो इसराइल जा रहे हैं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक को इसराइल में शामिल करने की दिशा में इसराइली संसद की ओर से उठाया गया क़दम ग़ज़ा में जंग ख़त्म करने की योजना को ख़तरे में डाल सकता है.

इसराइल के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “यह ऐसा कुछ नहीं है जिसका हम अभी समर्थन करें.”

पीएम मोदी की जगह जयशंकर जाएंगे मलेशिया, ईस्ट एशिया सम्मेलन में होंगे शामिल
एस जयशंकर

आसियान-इंडिया सम्मेलन और ईस्ट एशिया सम्मेलन मलेशिया के कुआलालंपुर में होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने मलेशिया जाएंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, ‘प्रधानमंत्री मोदी आसियान-इंडिया सम्मेलन में 26 अक्तूबर को वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. वहीं 27 अक्तूबर को मलेशिया में आयोजित 20वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर पीएम मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे.

मोदी के मलेशिया न जाने पर बोली कांग्रेस – ‘ट्रंप के सामने नहीं आना चाहते पीएम’
जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप से मिलना पीएम मोदी के लिए ‘काफ़ी जोखिम भरा’ है

आसियान सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया नहीं जाने के फ़ैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ‘सामना नहीं करना चाह रहे’ हैं.

पीएम मोदी ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी कि वह आसियान सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे.

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *