ब्रेकिंग न्यूज़ |

SHARE:

 

🔹 डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा सम्मान – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज निक्सन फाउंडेशन द्वारा ‘शांति के वास्तुकार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

🔹 एशिया कप विवाद पर पाकिस्तान का बयान – ACC चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, “ट्रॉफी भारत की है, लेकिन…” यह बयान BCCI की सख्त चेतावनी के बाद सामने आया है।

🔹 अमृतसर बॉर्डर पर ड्रोन बरामद – बीएसएफ ने पाकिस्तान की सीमा से दाखिल हुए एक ड्रोन को कब्जे में लिया, जांच जारी है।

🔹 ट्रंप की चेतावनी हमास को – ट्रंप ने कहा कि “अगर सीजफायर का पालन नहीं हुआ तो इसका अंत नजदीक है।”

🔹 अमृतसर में पराली जलने की घटनाएं जारी – मत्तेवाल गांव में खेतों में जलती पराली देखी गई, प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी की आशंका।

🔹 छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ – अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी।

🔹 सीएम योगी का विशेष कार्यक्रम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में भाग लिया।

🔹 अरुणाचल में आगजनी – तिरप जिले में आग लगने से नौ दुकानें जलकर राख हो गईं।

🔹 दिल्ली की हवा अभी भी खराब – शाम को दिल्ली का AQI 351 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

🔹 बिहार चुनावी अपडेट – वाल्मीकि नगर से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन खारिज, सुगौली सीट से VIP उम्मीदवार का पर्चा भी रद्द।

🔹 राष्ट्रपति भवन में आग पर काबू – परिसर के एक फ्लैट में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

🔹 केरल में भारी बारिश का अलर्ट – मलप्पुरम, पलक्कड़ और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी।

🔹 पंजाब CM के वायरल वीडियो पर FIR – भगवंत मान से जुड़ी वीडियो विवाद मामले में FIR दर्ज की गई।

🔹 BCCI ने ACC से ट्रॉफी की मांग की – बोर्ड ने मोहसिन नकवी को आधिकारिक मेल भेजकर एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपने की मांग की।

🔹 दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

🔹 प्रदूषण में दिल्ली फिर आगे – दिवाली की रात लखनऊ सबसे प्रदूषित शहर रहा, लेकिन सुबह दिल्ली ने फिर नंबर वन स्थान हासिल किया।

🔹 पीएम मोदी ने जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची को दी बधाई – दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर दिया जोर।

🔹 दिल्ली में केमिकल डंपिंग विवाद – यमुना नदी में डाले गए रसायनों पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए, जांच की मांग की।

🔹 बलूचिस्तान में आतंकी हमला – बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने पाक सुरक्षाबलों पर हमला किया, पांच जवान शहीद।

🔹 मुंबई में मॉब लिंचिंग की घटना – गोरेगांव में चोरी के शक में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

🔹 हमास की कैद में मारे गए नेपाली छात्र का शव नेपाल पहुंचा, परिवार में शोक की लहर।

🔹 सबरीमाला विवाद में SIT की पूछताछ जारी, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के दोस्त से की गई पूछताछ।

🔹 दिल्ली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *